- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला मोहर्रम के ताजिया का जूलूस

डिजिटल डेस्क, भदोही। मोहर्रम की 10 वी तारीख यौमे आशूरा रविवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। ताजिया जुलूस के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार नगर काचक्रमण कर जायजा लेते रहे। ताजिया जुलूस तकिया कल्लन शाह से सायं के दोपहर सवा दो बजे के करीब कर्बला के लिए रवाना हुए। कर्बला में पहुंच कर सभी ताजिया को बारी-बारी से ठंडा किया गया।
इस दौरान दोपहर बाद नमाज जोहर से नगर के विभिन्न मोहल्लों में इमाम चौक पर रखे ताजिया को लेकर अकीदतमंद जुलूस की शक्ल में तकिया कल्लन शाह के लिए रवाना होने लगे थे। ताजिया जुलूस के मद्देनजर मेन रोड को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। जहां से सभी वाहनों यहां तक की साइकिल सवारों को भी प्रवेश की इजाजत नही थी। दोपहर के लगभग सवा दो बजे के करीब 7 दर्जन से भी अधिक ताजिया का जुलूस कल्लन शाह तकिया पर पहुंच गया था। इतनी संख्या में ताजिया संग भारी भीड़ से अजीमुल्ला चौराहे से लेकर चौरी रोड़ स्थित पायल टाकिज तक इंसानी समंदर दिखाई दे रहा था। दोपहर सवा दो बजे के तकरीब या हुसैन-या हुसैन हुसैन जिन्दाबाद-हुसैन जिन्दाबाद की सदाएं बुलन्द करते हुए जुलूस कल्लन शाह तकिया से रवाना हुआ और कर्बला की जानिब कूच कर गया। लिप्पन त्रिमोहानी अहमदगंज चौरी रोड़ पायल टाकिज मलिकाना पचभैया गौरियाना जमुन्द अम्बर नीम कटरा बाजार व गोला मंडी पहुंच कर वहा पर बने कर्बला में बारी-बारी से सभी ताजिया को ठंडा किया गया। जुलूस के सबसे आगे अलम का जुलूस चल रहा था। वही उसके पीछे अखाड़े का जुलुस हुसैन जिन्दाबाद के नारे को बुलन्द करते हुए चल रहे थे। वही उसमें शामिल खिलाड़ी फन-ए-सिपाहगिरी का बेहतरीर प्रदर्शन किया।
इसी तरह नया बाजार के ताजिया जुलूस आपने समय पर कर्बला पहुंच कर बारी बारी से सभी ताजिया को ठंडा किया गया इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर सभासद समसुद्दीन कामिल अंसारी सुबुक डिजाइनर वाजिद अली
Created On :   12 Aug 2022 5:00 PM IST