- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- प्रभारी मंत्री ने ली भाजपा...
प्रभारी मंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

डिजिटल डेस्क, अजयगढ.। अजयगढ में विगत ०४ मार्च २०२२ को पन्ना जिले के प्रभारी मत्री रामकिशोर कॉवरे नानो का अजयगढ दौरा के तहत रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुये। प्रभारी मंत्री ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की तथा बैठक कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री कांवरे का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सुल्लेरे ने शाल श्रीफल से स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया का भी स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश सोनी, जनपद अध्यक्ष सुरेश यादव तथा अवध तिवारी ने भी प्रभारी मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रभारी मंत्री राम किशोर कॉवरे ने भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज प्रभारी मंत्री नहीं एक कार्यकर्ता के रूप में बैठक में शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौरसिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने खेल स्पर्धा पर वृहद प्रकाश डाला एवं जानकारी दी। बैठक में मंडल अजयगढ एवं धरमपुर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरजा शंकर खरे ने किया। बैठक में सजय सुल्लेरे, सुरेश यादव, उमेश सोनी, अवध तिवारी, प्रमोद तिवारी, विशाल यादव, चतुरेश सेन, राजबहादुर सिंह, जगदीश पाठक, प्रमोद सिंह, बब्लू कुशवाहा, कमल जैन, शिवम रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   5 March 2022 12:04 PM IST