पिघला बर्फ का कारखाना, 9 अग्निशमन वाहनों ने बुझाई आग

Melted ice factory, 9 fire brigades put out the fire
पिघला बर्फ का कारखाना, 9 अग्निशमन वाहनों ने बुझाई आग
अग्निकांड पिघला बर्फ का कारखाना, 9 अग्निशमन वाहनों ने बुझाई आग

डिजिटल डेस्क, अकोला. मार्च के अंतिम पखवाडे में ही सूरज आग उगलने लगा है। उस पर जठारपेठ परिसर के केला प्लाट निवासियों को शुक्रवार की सुबह ही तेज गर्मी तथा तपन ने बेहाल किया। जब समीप की अकोला आइस फैक्टरी धू–धू कर जल उठी। इस अग्निकांड में फैक्टरी के भीतर पड़ा लकडी का भूसा तथा सागौन की बहूमूल्य लकडियां आग की भेंट चढ़ गईं। जानकारी के अनुसार फैक्टरी मालिक ने बर्फ बनाने से सम्बध्द सभी मशीनरी पहले ही हटा ली थी। जबकि अमोनिया गैस के पाईप आदि भी दो दिन पूर्व ही निकाले जाने की जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी। बावजूद इसके आग में भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही मनपा के दमकल दल के नौ वाहनों से आग पर नियंत्रण पाया गया। आग इस कदर तेज थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं जबकि मुख्य रास्ते से गुजरने वाले लोगों तक को आग की तपन का अहसास हो रहा था।

शहर में जठारपेठ परिसर के केला प्लाट इलाके में व्यवसायी जिब्राइल दीवान व्दारा संचालित अकोला आइस फैक्टरी नामक बर्फ कारखाना था। गैस रिसाव की शिकायतों के बाद कारखाना मालिक ने इसे बंद कर दिया था। जिससे पूरी फैक्टरी कबाड़ की शक्ल में तब्दील हो रही थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों को फैक्टरी से तेज काला धुआं निकलता दिखाई दिया। और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी धू धू कर जलने लग गई। इस अग्निकांड में फैक्टरी के भीतर पड़ा लकड़ी का भूसा, सागौन की बेशकीमती लकडियां, बर्फ कारखाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के अलावा फैक्टरी में रखा हुआ कबाड़ लोहे के एंगल,टीन पत्रे आदि तेज आग की लपटों में घिर गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही मनपा के दमकल दल को सूचीत किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक पूरी फैक्टरी  जल चुकी थी। 

Created On :   27 March 2022 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story