- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव,...
पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन ने हत्या का आरोप लगाते किया चक्काजाम

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले की गेवराई तहसील के चकलांबा पुलिस थाने क्षेत्र में महिला की लाश मिली। खेत में विवाहिता की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी दिखी। जिसके बाद महिला के परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार परिजन ने महामार्ग पर चक्काजाम कर शव लेने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार विवाहिता अंजली की उम्र 26 साल थी। उसकी शादी सुनील किशन राठोड के साथ सात साल पहले हुई थी।
पजिजन के मुुताबिक ससुराल वालों ने अंजली को पहले कुछ साल अच्छी तरह रखा, लेकिन बाद में शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना शुरु कर दी। मौत से पहले उसने आपबीती अपनी मां और पिता को बताई थी। जब फांसी के फंदे पर लटका अंजली का शव दिखाई दिया, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शब कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लाया गया। इसके बाद जब शव परिजन को सौंपने की तैयारी की गई, तो परिजन ने शवलेने से इंकार कर दिया। पजिन ने कहा कि ससुराल वालों ने अंजली की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। गेवराई तहसील के महामार्ग पर चक्का जाम आंदोलन किया। दो घंटो बाद पुलिस अधिकारी स्वप्निल राठौड कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
Created On :   1 Aug 2022 8:23 PM IST