- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नंदुरा
- /
- महालोक अदालत में कई मामलों का हुआ...
महालोक अदालत में कई मामलों का हुआ निपटारा, लाखों का वसूला जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |18 Aug 2022 3:55 PM IST
नांदूरा महालोक अदालत में कई मामलों का हुआ निपटारा, लाखों का वसूला जुर्माना
डिजिटल डेस्क, नांदूरा. यहां के दिवाणी एवं फौजदारी न्यायालय में हाल ही में आयोजित महालोक अदालत में कुल १२३९ मामलों का निपटारा कर जिसमें २७ लाख २७ हजार रूपए राशि वसूल की गई हैं। शुरूआत में इस महालोक अदालत का उद्घाटन न्यायाधीश आर. ए. मिसाल के हाथों किया गया। इस महालोक अदालत में कुल ३३०३ मामले रखे गए थे। जिसमें से १२१६ मामलों में १६ लाख १९ हजार रूपए कर राशि वसूल की गई। कोर्ट में दाखल १११ में २३ मामलों का निपटराया किया गया। पंच के तौर पर एड. ए. के. सातपुले एवं एड.एस.एम. सैय्यद ने काम सम्हाला। न्यायालय के सहाय्यक अधीक्षक एम.एन.गावंडे एवं वरिष्ठ लिपिक आर.बी.परतेती एवं आदि कर्मचारियों ने महालोक अदालत सफल करने के लिए प्रयास किए।
Created On :   18 Aug 2022 6:21 PM IST
Next Story