- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- अजयगढ नगर में जगह-जगह विराजे भगवान...
अजयगढ नगर में जगह-जगह विराजे भगवान श्री गणपति

By - Bhaskar Hindi |7 Sept 2022 11:26 AM IST
अजयगढ अजयगढ नगर में जगह-जगह विराजे भगवान श्री गणपति
डिजिटल डेस्क, अजयगढ .। नगर में गणेश उत्सव में जगह-जगह भगवान श्री गणेश जी विराजमान कराये गये हैं। नगर के प्रमुख स्थानों जैसे माता महेश्वरी मन्दिर प्रागण एवं शीलू श्रीवास्तव के निवास सहित पुरानी तहसील व कछियाना मोहल्ला में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई तथा सुबह-शाम नगर के श्रृद्वालुओं का दर्शन हेतु तांता लगा रहता है। नगर अजयगढ में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सबेरे शाम रहती है। गणेश जी की स्थापना गणेश चर्तुर्थी से होती है तथा अनंत चर्तुदशी को विर्सजन होता है। पण्डालों में प्रतिदिन भजन एवं कन्या भोज का आयोजन हो रहा है। वहीं महेश्वरी माता मढियन में ०7 सितम्बर 2022 को कन्या भोज एवं विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया है।
Created On :   7 Sept 2022 4:55 PM IST
Tags
Next Story