- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लॉक डाउन : मुंबई, पुणे छोड़कर...
लॉक डाउन : मुंबई, पुणे छोड़कर नियंत्रण में सभी जिलों की स्थिति - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी ली। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से फोन पर चर्चा की। उनसे कहा गया कि राज्य में जिला स्तर पर लॉकडाऊन की स्थिति की जानकारी लें। साथ ही सरकार की ओर से की जा रही उपाययोजना के अमल के बारे में भी जानकारी लें। केंद्र सरकार से किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो तो सूचित किया जाए। लिहाजा मंत्री गडकरी ने सुबह ही राज्य के जिलाधिकारियों से फोन पर संपर्क साधा। अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगाेली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर व मुंबई की जानकारी ली गई। केंद्रीय गृह विभाग व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों पर अमल के बारे में जानकारी ली। यह भी पूछा गया कि किसी तरह की अड़चन तो नहीं है। इन जिलों में कानून व्यवस्था, अन्न आपूर्ति व आवागमन के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर दिशानिर्देश दिए गए। गडकरी ने जिलाधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार से किसी तरह की सहायता आवश्यक हो तो उन्हें फोन पर संपर्क करें। जिलाधिकारियों ने गडकरी से फोन पर कहा कि मुंबई व पुणे को छोडकर सभी जिले में स्थिति नियंत्रण में है। केंद्र सरकार के निर्देशों व उपाययोजनाओ के अमल के लिए प्रयास चल रहा है।
टोल वसूली स्थगित
काेरोना के प्रभाव को देखते हुए देश में सभी टोल नाकों पर टोल वसूली स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने ट्यूट पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोणा को लेकर स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया है। टोल वसूली रोकने से जीवनावश्यक वस्तु वाहक वाहनों का समय बचेगा। स्थिति पूर्ववत होने पर टोल वसूली का निर्णय लिया जाएगा।
Created On :   26 March 2020 5:22 PM IST