- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- करही में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता...
करही में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

By - Bhaskar Hindi |18 Jun 2022 8:37 AM IST
पवई करही में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
डिजिटल डेस्क,पवई । ग्राम करही में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के निर्देशानुसार एवं शचीन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पवई जिला पन्ना के आदेशानुसार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुकेश कुमार सिंगरौल पैनल लायर, सूरज कबीर पंथी, करूणा पाण्डेय सचिव ग्राम पचंायत करही एवं विनोद कुमार नामदेव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम करही के अतिरिक्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उक्त शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आगामी नेशनल लोक अदालत एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
Created On :   18 Jun 2022 2:06 PM IST
Tags
Next Story