- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- यूपी में कार पलटने से कोठी के युवक...
यूपी में कार पलटने से कोठी के युवक की मौत

डिजिटल डेस्क,सतना। प्रयागराज के बरगढ़ थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन पलटने से कोठी के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खाम्हा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गोविंद पाठक के परिचित अरविंद कुशवाहा निवासी दुरेहा जिला पन्ना, के पिता अयोध्या प्रसाद कुशवाहा का मंगलवार को निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन प्रयागराज गए तो धर्मेन्द्र भी उनके साथ चले गए, लेकिन वापसी के दौरान झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर बरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में धर्मेन्द्र और अरविंद के साथ चालक राकेश निवासी नागौद, ओमप्रकाश निवासी कंचनपुर, जगदीश कुशवाहा, किशोरीलाल कुशवाहा और अर्जुन कुशवाहा निवासी पन्ना, भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया तो अन्य घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Created On :   18 Nov 2022 1:10 PM IST