कोरबा : जिले में 10 दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण सात जनवरी से, 217 मछली पालक होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, कोरबा। जिले में 10 दिन का मछुआ प्रशिक्षण सात जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किये जाएंगे। 10 दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण में मछली पालन से संबंधित योजनाओं, तकनीकी मार्गदर्शन, आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए जिले के 217 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण विकासखण्ड पाली, कटघोरा, तथा पोड़ी-उपरोड़ा में आयोजित किया जाएगा। सहायक संचालक मछली पालन नेे बताया कि 10 दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण विकासखण्ड कटघोरा के गौठान ग्राम अमरपुर में आयोजित होगा। यहां प्रशिक्षण में 55 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। विकासखण्ड पाली के भारत भवन ग्राम पंचायत माखनपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में 85 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में यह प्रशिक्षण गौठान ग्राम सिंघिया सम्मिलित गौठान-सिंघिया, महोरा तथा अमलडीहा में आयोजित होगा। यहां विभिन्न वर्गों के 77 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे सहायक संचालक ने बताया कि प्रशिक्षण देने सहायक मत्स्य अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्यक्रम अनुसार 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Created On :   9 Jan 2021 3:11 PM IST