- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लाठियों से पीट कर युवक को मार डाला,...
लाठियों से पीट कर युवक को मार डाला, 3 महिला सहित छह लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिवाली की रात कामठी से नागपुर मेहमान बनकर दोस्त के यहां आए एक युवक पर आठ से दस लाेगों ने लाठियों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसे बचाने दौड़े परिवार की तीन महिलाओं सहित 5-6 लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा। यशोधरा नगर थाने में शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कर 8 हमलावरों को िगरफ्तार कर लिया गया।
नाश्ता करने के बाद सिगरेट पीने जा रहा था
मृतक आजाद नगर कामठी निवासी जाफर अब्बास बरकत अली (33) है। जाफर अापराधिक प्रवृत्ति का था। कई गंभीर वारदातों में वह लिप्त था। गुरुवार की रात वह दिवाली का नाश्ता करने के लिए मित्र राजा अशोक पाठक गोसावी, अखाड़ा निवासी के घर आया था। रात करीब 11.45 बजे जाफर और राजा सिगरेट पीने जा रहे थे। कल्याणकर देवी माता मंदिर के पास बस्ती के ही सूरज तायवाड़े (25), नीतेश कुंभारे (19), राहुल उर्फ शेंडी वारकर (20), नामदेव पुरी (22), जीतेश अशोक पुरी (24), अभिषेक भारती, अन्नू और अन्य हमलावर एक महिला के घर के सामने बैठे हुए थे।
चल रहे विवाद में हस्तक्षेप किया
महिला ने इन लोगों को डांट-फटकार कर वहां से भगाने का प्रयास किया। उसी समय जाफर और राजा वहां से गुजर रहे थे। इन दोनों ने भी उस महिला को यह कहा कि, हां आंटी भगा दो इन्हें, बाहर के लोग बस्ती में आकर बैठते हैं। इस बात हुए विवाद में हमलावरों ने लाठियों से जाफर पर हमला बोल दिया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हमले में राजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हुए घायल
इस दौरान बीच-बचाव करने दौड़े राजा के परिवार के सुंदरलाल पाठक, सोमू पाठक, दीक्षा पाठक और सीता पाठक जख्मी हो गए। आनन-फानन में जख्मी जाफर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को आठ हमलावरों को िगरफ्तार िकया। वरिष्ठ निरीक्षक संजय जाधव के मार्गदर्शन में मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
Created On :   6 Nov 2021 5:29 PM IST