- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- परम्परागत तरीके से मनाया गया कजलिया...
परम्परागत तरीके से मनाया गया कजलिया पर्व

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2022 10:26 AM IST
पवई परम्परागत तरीके से मनाया गया कजलिया पर्व
डिजिटल डेस्क, पवई । सैंकडों वर्ष पुरानी परम्परानुसार शुक्रवार को नगर मे कजलियां का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। शाम करीब ०6 बजे महिलाओ द्वारा स्थानीय पतने नदी में जाकर पूजा अर्चना की गई एवं घर आकर अपने इष्ट भगवान को अर्पित की गई। इसके पश्चात परिवार के लोगों द्वारा एक-दूसरे को कजलिया देकर बडे बुजुर्ग के पैर छूकर आर्शीवाद लिया गया एवं जाने अनजाने मे हुई गलतियों के लिए माफी मांगी। इस पर्व को लेकर लोग मे उल्लास देखने को मिला।
Created On :   13 Aug 2022 3:56 PM IST
Tags
Next Story