झारखंड : सरकार बनाने की कवायद शुरू, बीजेपी ने अजसू और मरांडी से संपर्क साधा- सूत्र

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की वोटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान सामने आने के बाद बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी से संपर्क साधा है। बीजेपी झारखंड प्रभारी ओम माथुर रविवार रात ही रांची पहुंच गए थे। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद ओम माथुर सीएम रघुवर दास से मुलाकात कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान सामने आने लगे हैं। भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि हार-जीत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं हुआ है। रुझान सामने आने के बाद किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। ऐसे में पार्टियों ने एक दूसरे से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
हालांकि अभी जो शुरुआती रुझान है। अगर यह जारी रहा तो झारखंड भी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मप्र की सूची में शामिल हो जाएगा। जहां भाजपा ने पिछले 12 महीनों में सरकार गवां दी है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हालांकि भाजपा महाराष्ट्र गंवा बैठी, लेकिन हरियाणा में दुष्यंत चौटाला और निर्दलीयों के समर्थन से मुश्किल से सरकार बनाने में कामयाब रही।
Created On :   23 Dec 2019 10:33 AM IST