- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- भूमिगत बुद्ध स्तूप के बुद्धस्थल पर...
भूमिगत बुद्ध स्तूप के बुद्धस्थल पर मनाई जयंती

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। जिले के संग्रामपुर तहसील अंतर्गत भोनगांव में 2300 वर्ष पुराना भूमिगत बुद्ध स्तूप मिला है। इसी स्थल पर भारतीय स्तूप व गुफा संरक्षण समिति द्वारा बुद्ध जयंती सोत्साह मनाई गई। प्रारम्भ में वडोदा के पूज्य भन्ते संघपाल ने बुद्ध महावंदना ली। पश्चात भोन स्थित भूमिगत स्तूप के कार्य हेतू प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मदद करने वाले भास्कर देवतरे व उनकी टीम, सरपंच पति श्रीकृष्ण तराले, खेत के मालक श्रीकृष्ण इंगले, पूर्व सरपंच माधवराव उन्हाले, पुलिस पाटील गणेश फालके आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। नागपुर से उपस्थित हुए समता सैनिक दल के मुख्य संगठक मार्शल सुनील सारीपुत्त समेत आदि का इस समय सम्मान किया गया। इस समय भारतीय स्तूप व गुफा संरक्षण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. सिद्धार्थ मेश्राम ने सम्राट अशोक कालीन बुद्ध स्तूप के बारे में जानकारी देते हुए भोन इस ऐतिहासिक स्थल का महत्व बताकर इस धरोहर को सम्हालकर रखने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम में गायक कवि प्रतापसिंग बोदडे विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रास्ताविक समिति के सचिव प्रा. प्रफुल्ल खंडारे व आभार सेवानिवृत्त गुट शिक्षाधिकारी समिति के कोषाध्यक्ष गिरामन ब्राम्हणे ने प्रकट किए।
Created On :   21 May 2022 3:23 PM IST