जशपुरनगर : कलेक्टर श्री कावरे ने जिला पुरातत्व संग्राहलय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
![District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli! District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/no-post.png)
डिजिटल डेस्क, जशपुरनगर। 21 अगस्त 2020 कलेक्टर श्री महादेव कांवरे ने जिले में पर्यटन का बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए जा रहे पुरातत्व संग्राहलय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरातत्व संग्राहलय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देष देते हुए संग्राहलय में रखी विभिन्न प्रकार के पाषाणकालीन, लौहकालीन सभी पुरातात्विक चीजों के लिए बनाए गए अलग-अलग गैलरी में उस वर्ग उनके समयकाल का बोर्ड लगाने एवं सभी चीजों के सम्मुख उनका विवरण प्रदर्शित करने के सुझाव दिए। जिससे वहां भ्रमण में आने वाले लागों को उन चीजों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सके। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी जषपुर श्री कृष्ण जाधव, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एस. मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डे, आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री टी. एक्का प्राचार्य एनईएस काॅलेेज श्री विजय रक्षित, पुरातत्विद की टीम के साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Created On :   21 Aug 2020 3:10 PM IST