- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- श्रीनगर
- /
- Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर...
Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

- सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
- सोपोर जिले के रेबन इलाके में मुठभेड़
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोपोर के रेबन इलाके में शनिवार रात से शुरू हुई मुठभेड़ रविवार को भी जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। दरअसल सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद कश्मीर पुलिस, 22 राष्ट्रीय रायफल्स और सीआरपीएफ की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, तभी छिपे हुए दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी।
#UPDATE - One unidentified terrorist killed so far in the encounter at Rebban area of Sopore. Operation still underway: Jammu Kashmir Police https://t.co/3csEkmjGFd
— ANI (@ANI) July 12, 2020
इससे पहले मंगलवार (7 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गुसू इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। शनिवार (4 जुलाई) को कुलगाम के अर्राह इलाके में दो आतंकी मारे गए थे। गुरुवार (2 जुलाई) को मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हुआ था।
जून में 30 दिन में मुठभेड़ में 51 आतंकी मारे गए
बता दें कि, 1 जून से 30 जून तक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 51 आतंकियों को ढेर किया।
तारीख |
जगह |
आतंकी मारे गए |
1 जून | नौशेरा | 3 |
2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
21 जून | शोपियां | 3 |
23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
30 जून | वघामा (अनंतनाग) | 2 |
कुल 51 |
Created On :   12 July 2020 8:19 AM IST