- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पवई उप जेल में पदस्थ जेल प्रहरी का...
पवई उप जेल में पदस्थ जेल प्रहरी का हृदय गति रुक जाने से निधन

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2022 8:42 AM IST
पवई पवई उप जेल में पदस्थ जेल प्रहरी का हृदय गति रुक जाने से निधन
डिजिटल डेस्क पवई । उप जेल पवई में पदस्थ रहे अनिल सक्सेना जेल प्रहरी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्वालियर मुरार का गुरूवार की शाम लगभग 4:30 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सीने में दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई लाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा उनका पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही जेल पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया गया।
Created On :   5 Feb 2022 2:11 PM IST
Tags
Next Story