स्व सहायता समूह से धोखाधड़ी की शिकायत पर शुरू हुई जांच

डिजिटल डेस्क,कटनी। स्व सहायता समूह से 42 हजार रुपए की राशि हड़पने की शिकायत में थाना स्तर से जांच शुरु कर दी गई है। पीडि़तों ने इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर को प्रशासन ने संज्ञान में लिया और थाने को जांच शुरु करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत पंचायत खरखरी क्रमांक एक में दुर्गा स्व सहायता समूह अध्यक्ष केशर पटेल ने कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में अवगत कराया है था कि ग्रामीण आजीविका मिशन स्व सहायता समूह की राशि सीआरपी के साथ बैंक से निकाली गई थी। 51 हजार की राशि में से 42 हजार रुपए की राशि इनके द्वारा ले ली गई थी। जो खाते में जमा नहीं की गई है। बैंक से नोटिस आने पर सीआरपी को जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में जमा कर दूंगा। अब तक राशि जमा नहीं की गई है। आजीविका मिशन विभाग में भी इस बात को लेकर लिखित पत्र दिया जा चुका है।
इनका कहना है
उक्त समूह की शिकायत प्रशासन के माध्यम से प्राप्त हो चुकी है। शिकायत की जांच शुरु कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विजय सिंह बघेल, थाना प्रभारी वि.गढ़
Created On :   2 Jan 2023 4:28 PM IST