- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- न्यायालय परिसर एवं उप जेल पवई में...
न्यायालय परिसर एवं उप जेल पवई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डिजिटल डेस्क, पवई । पूरी दुनिया सहित देश 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहली बार 2015 को मनाया गया। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। यह मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, इसी के तहत पवई नगर के न्यायालय परिसर एवं उप जेल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का आयोजन किया गया। जहां न्यायालय परिसर में अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिंद्र श्रीवास्तव, व्यवहार न्यायधीश श्र्री राम सिंह बघेल, व्यवहार न्यायधीश श्री पंकज श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह, विष्णु खरे, एन त्रिपाठी, मनोज पाठक न्यायालय कर्मचारी राकेश सिंह ठाकुर, दयाराम द्विवेदी, रामकृष्ण पाण्डेय, शिरीष रैकवार, रविकांत वर्मा, आतिफ अंसारी, संजय अग्रवाल, श्वेता खटीक, भारती गुप्ता, अरविंद जयसवाल, रामजी रैदास, सूरज कबीरपंथी, नितेंद्र जैन, समसुद्दीन खान, जानकी जोशी, विनीत खरे, विपिन गोहद, बाबूलाल अहिरवार, विजय कुमार सोनी ने योग किया। वहीं उप जेल पवई में मौलेंद्र प्रसाद मिश्रा अधीक्षक उप जेल पवई, प्रदीप सिंह परिहार, चिंतामणि तिवारी, अंबुज पाठक ने बंदियों के साथ योग किया व योग के महत्व को समझाया।
Created On :   22 Jun 2022 3:08 PM IST