- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मॉडल प्राचार्य अजयगढ की अभिनव पहल...
मॉडल प्राचार्य अजयगढ की अभिनव पहल 151 पौधे लगाकर ली संरक्षण की शपथ

डिजिटल डेस्क, अजयगढ । सीएम राइज शासकीय मॉडल विद्यालय अजयगढ के प्राचार्य बीरेन्द्र मिश्रा ने आज दिनांक 22 अगस्त 2022 को विद्यालय परिवार के साथ संस्था प्रागंण स्थित मैदान में 151 पौधे लगाकर तथा वृक्षो के संरक्षण की शपथ ली। प्राचार्य श्री मिश्रा का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण कर हम अपने जीवन को सुखमय स्वस्थ व निरोग रहित बनाने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं। प्रबुद्ध वर्ग एवं सामाजिकजनों ने प्राचार्य के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पौधारोपण के दौरान शिक्षक अशोक कुमार दुबे, विनोद कुमार मिश्रा, राहुल सोनी, सतेन्द्र पाण्डेय, महाप्रसाद अवस्थी, शिवनारायण राजपूत, नीलम मिश्रा, अनीता मिश्रा, मधुरिमा राय, सुरेन्द्र सिह लोध, प्रवीण पाण्डेय, बंदना गुप्ता, कल्पना विश्वकर्मा सहित समस्त अतिथि शिक्षक एवं सुरक्षा गार्ड तथा सफाईकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा तथा सभी ने वृक्षारोपण किया।V
Created On :   23 Aug 2022 5:15 PM IST