- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- छेड़छाड़ की घटनाओं को नियंत्रित...
छेड़छाड़ की घटनाओं को नियंत्रित करेगी महिला सुरक्षा समिति, पुलिस सहायक बनकर करेंगे काम

डिजिटल डेस्क, खामगांव. पुलिस महकमा महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और स्वावलंबन को लेकर गंभीर है। इसी से शाला, महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्रा तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया हैं। शहर में बढ़ते छेड़छाड़ के मामलों को कंट्रोल में करने के लिए अब खामगांव में महिला सुरक्षा समिति गठित की गई हैं। महिला तथा युवतियों को सुरक्षित माहौल प्राप्त हो उनमें असुरक्षा की भावना पैदा न हो, इसके लिए शहर में अब से महिला सुरक्षा समिति प्रयत्नशील रहेगी। महिला सुरक्षा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी तथा फुटकर व्यापारियों को महिला सुरक्षा समिति में नियुक्त किया गया हैं। उन्हें पहचान पत्र देकर कानूनन तौर पर सुरक्षा दी जाएगी। पीएसआई रांची पुसाम, पुहेकां प्रीति निर्मल, गजानन बोरसे समेत सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी इस समिति के सदस्य रहेंगे। उक्त उपक्रम का एक हिस्सा स्थानीय बस स्टैंड पर पुलिस निरीक्षक प्रदीप त्रिभुवन, रमेश भामोदकर, संतोष वाघ, अमन तंबोले, माधव शिरफुले, शीतल शिरफुले इनकी उपस्थिति में समिति के फलक का अनावरण किया गया।
पुलिस प्रशासन प्रयासरत
प्रदीप त्रिभुवन, शहर पुलिस निरीक्षक के मुताबिक पुलिस प्रशासन तथा नागरिकों में समन्वय निर्माण करते हुए महिला सुरक्षा समिति कार्यरत रहेगी। बढ़ती गुनेहगार प्रवृत्ति तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत हैं।
शाला, महाविद्यालय परिसर में भी रहेगी नजर!
बस स्टैंड, मुख्य बाजार परिसर के अलावा स्कूल, महाविद्यालय और भीड़भाड़ के इलाकों पर महिला सुरक्षा समिति की नजर बनी रहेगी। बस स्टैंड पर माधव शिरफुले, नेशनल हाईस्कूल के सामने किताब विक्रेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तेश्वर कुलकर्णी इन्हें भी उक्त समिति का सदस्य बनाया गया हैं। जी. एस. कॉलेज, जी. वी. मेहता स्कूल, गांधी चौक, महावीर चौक, टावर चौक, केला हिंदी हाईस्कूल तथा अन्य स्थानों पर महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा।
Created On :   30 Nov 2022 6:54 PM IST