- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई हादसे : इमारत में आग लगने से...
मुंबई हादसे : इमारत में आग लगने से एक की मौत, टेंपो पलटा एक ने तोड़ा दम 16 हुए जख्मी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई में स्थित चर्चिल चेंबर नाम की इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग की चपेट में आने से श्याम नायर नाम के एक 54 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। हालांकि दमकल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस ने एडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

टेंपो पलटा एक की मौत, 16 जख्मी
तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलटने के चलते एक शख्स की मौत हो गई जबकि 16 लोग जख्मी हो गए। मृतक की पहचान आलम शेख (18) के रुप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब नाशिक-मुंबई मार्ग पर ठाणे के साकेत ब्रिज के पास हुआ। कापुरबावडी पुलिस ने टेंपो जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुआ। मुलुंड की ओर जा रहा अनियंत्रित टेंपो साकेत ब्रिज से गिरा और फिर और करीब स्थित एक पेड़ पर अटक गया। हादसे के वक्त टेंपो में 19 लोग सवार थे सभी पेड़ों की छटाई का काम करने वाले ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे।

मशहूर ताज महल पैलेस होटल के करीब मेरी वेदर रोड पर स्थित इस इमारत में रविवार दोपहर सवा बारह बजे आग लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। पांच मंजिला चर्चिल इमारत की तीसरी और ऊपरी मंजिल पर फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जो लोग आग में फंसे थे उनमें से कई बुजुर्ग थे। आग की चपेट में आने के चलते झुलस चुके नायर को भी निकालकर नजदीकी जीटी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। कुलाबा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Created On :   21 July 2019 7:20 PM IST