भाजपा कार्यालय निर्माण के बीच आजीवन सदस्यता निधि में दो साल के हिसाब की चर्चा सरगर्म

डिजिटल डेस्क,शहडोल। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के नवीन भवन निर्माण के बीच कुछ दिनों से काम रुक जाने के बाद अब आजीवन सदस्यता निधि के हिसाब की चर्चा सरगर्म है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2021 में 50 लाख रुपए लक्ष्य में 39 लाख रुपए आए और 2022 में डेढ़ करोड़ रुपए लक्ष्य में 16 लाख रुपए ही जमा हुए और इन दोनों ही वर्षों में राशि के अलावा शेष पर्ची जमा नहीं होने के कारण अधूरा हिसाब माना जा रहा है। इसका असर कार्यालय निर्माण पर पडऩे की बात कही जा रही है। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह बातों को तथ्यहीन बताते हुए कहते हैं कि भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्यकर्ताओं के सहयोग हो रहा है। इसमें लगभग एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण की तस्वीर भेजकर बताया कि नया कार्यालय संभाग में अनूठा होगा। इसमें कार्यकर्ताओं की हर सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बाते कर रहे हैं वे पहले इस बात का आकलन करें कि स्वयं कितना सहयोग किए हैं।
Created On :   13 Feb 2023 2:48 PM IST