- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- दूसरी बीबी की बेटी को रखने तीसरी...
दूसरी बीबी की बेटी को रखने तीसरी पत्नी नहीं हुई तैयार तो पति ने उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क,शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक महिला आरोपी की तीसरी पत्नी थी। जो दूसरी बीवी की बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं थी। इसी विवाद में उसे जान गवांनी पड़ गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी संतोष बैगा का उसकी पत्नी भूरी के साथ विवाद हुआ। यह इतना बढ़ गया कि संतोष ने पत्नी पर गैंती से सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। मामले की जानकारी संतोष के भतीजे सूरज बैगा ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार संतोष की तीन पत्नियां थीं। किन्हीं कारणवश वे कुछ ही अंतराल में संतोष को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह भूरी को अपनी तीसरी पत्नी बनाकर रखा था। संतोष अपनी दूसरी पत्नी की बेटी को साथ रखना चाहता था, लेकिन भूरी आना कानी करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। अंत में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने भूरी की हत्या ही कर दी।
Created On :   30 Jun 2022 2:43 PM IST