- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के...
पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। आर्णी के कोसदनी ग्राम में रविवार तड़के 6 बजे पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर और हाथों पर वार किए गए। मृतका के परिजन विवाहिता को ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनार्दन शामराव पवार की बेटी सिमा का विवाह आर्णी के पिंटू उर्फ प्रमोद भाऊराव पवार के साथ हुआ था। दोनों की शादी 20 मई 2013 को हुई थी। प्रमोद के माता पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। इसके बाद से वो अपनी मौसी मायाबाई डुंपलवार देवरवाडा के पास पला बढ़ा।
काम की तलाश में वर्धा गए
शादी के बाद पिंटू और सीमा का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था। प्रमोद को शराब पीने की लत थी। दोनों वर्धा काम की तलाश में गए थे। वहां से लौटे तो एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन पिंटू सीमा के चरित्र पर संदेह करने लगा। कामकाज छोड़ दिया। घर के हालात बिगड़ने लगे। कुछ दिन बाद महिला अपनी बेटी के साथ मायके कोसदनी रहने आ गई थी, लेकिन महीने भर बाद पिंटू अपने परिजन के साथ पत्नी को लेने ससुराल गया। जहां मायके वालों ने उससे लिखवाया कि अब वो अपनी पत्नी को परेशान नहीं करेगा। ससुराल जाने के बाद वहां किराए का मकान लिया। जिसका किराया चुकाना भारी पड़ रहा था। इसके बाद वो मकान छोड़कर अपने पिता के पड़ोस में मकान लेकर रहने लगा। वो सास-ससुर के साथ ईंटभट्टे पर मजदूरी करने जाता था।
फरार आरोपी की तलाश
पिंटू और सीमा के बीच अक्सर तनाव बना रहता था। शनिवार शाम दोनों का फिर झगड़ा हुआ। पिंटू घर से चला गया। लौटा तो उसके सिर पर खून सवार था। पिंटू ने कुल्हाड़ी से सीमा का सिर फाड़ दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। सूचना मिलते ही पुलिसस ने पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक सचिन भोंडे ने मौके से कुल्हाड़ी जब्त कर ली। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   28 Jan 2018 3:24 PM IST