- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- सडक़ हादसे में घायल पति की मौत,...
सडक़ हादसे में घायल पति की मौत, पत्नी गंभीर

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर बाइपास स्थित गोंडवाना इंफोटेक के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी को गंभीर चोट आई थी। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक बटकाखापा के ग्राम देवरी का सचिव था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
थाना प्रभारी आरके नर्रे ने बताया कि बटकाखापा के ग्राम देवरी निवासी 30 वर्षीय गोकुलप्रसाद पिता शिवप्रसाद बट्टी रविवार को पत्नी विजेनकुमारी बट्टी के साथ हर्रई से अपने ससुराल जा रहा था। नरसिंहपुर बाइपास स्थित गोंडवाना इंफोटेक के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गोकुल की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी विजेनकुमारी को गंभीर चोट है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नरसिंहपुर रेफर किया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   31 May 2022 6:48 PM IST