- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- एक जिले से दूसरे जिले भूसा से लोड...
एक जिले से दूसरे जिले भूसा से लोड वाहन कैसे निकल रहे हैं

By - Bhaskar Hindi |30 April 2022 10:44 AM IST
पन्ना एक जिले से दूसरे जिले भूसा से लोड वाहन कैसे निकल रहे हैं
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर पन्ना द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसमें एक जिले से दूसरे जिले कोई भूसा की गाड़ी लोड करके नहीं ले जा सकता फिर भी रैपुरा से प्रतिदिन रात्रि में भूसा की लोड गाडी निकलती हैं। आखिर इनके ऊपर किस का संरक्षण है जिसके एवज में वाहन चालक बेखौफ होकर लोड भूसा की गाडियांं लेकर निकलते हैं। क्षेत्र में मवेशियों को खाने को भूसा नहीं है किसान परेशान हैं फिर भी इनके हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि यह भूसा चालक रात में भूसा की गाड़ी लेकर पन्ना जिले से दूसरे जिले विक्रय के लिए ले जाते हैं प्रशासन मौन है इनके ऊपर कोई शिकंजा नहीं लगाया जा रहा है। कलेक्टर पन्ना का ध्यान इस ओर आपेक्षित है जिससे किसानों को राहत मिल सके।
Created On :   30 April 2022 4:13 PM IST
Next Story