- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बड़े ही धूम- धाम से मनाया जा रहा ...
बड़े ही धूम- धाम से मनाया जा रहा होली का पर्व

डिजिटल डेस्क, बीड़। जिले के माजलगांव, केज, अंबाजोगाई, धारूर, पाटोदा,परली वैद्यनाथ, गेवराई, आष्टी ,वडवणी, शिरुर कासार सहित कई स्थानों पर होलिका दहन की गई। जिलावासियों ने एक दूसरे को होली के पावन-पर्व की शुभकामनाएं दी। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर हर साल होली का पर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। रंगों से भरे इस त्योहार का अलग ही महत्व है। इस वर्ष यह त्यौहार 18 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत होलिका दहन से ही शुरु हो गई, इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।
शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 17 मार्च गुरुवार, दोपहर 01:29 बजे।
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 18 मार्च 18 शुक्रवार, दोपहर 12:47 बजे।
होलिका दहन मुहूर्त: रात 09 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक
इस साल बन रहे हैं खास योग
रंगों से भरा यह त्योहार इस साल बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है। इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। माना जाता है बुध-गुरू आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
Created On :   17 March 2022 9:16 PM IST