- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कोरी-कोली समाज के स्वर्ण जयंती...
कोरी-कोली समाज के स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे महामहिम राष्ट्रपति।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली शाखा मध्य प्रदेश जिला इकाई पन्ना के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चिरोलया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोरी-कोली समाज संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गुजरात प्रदेश के व्यापारिक केन्द्र सूरत में आगामी 14 एवं 15 मई 2022 को अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज का स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 14 मई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी तथा 15 मई 2022 को समाज के गौरव देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न होगा। स्वर्ण जयंती समारोह में जिला पन्ना से लक्ष्मीनारायण चिरोलया, अशोक शाक्य सहित प्रमुख समाजजन समाज के गरिमामयी कार्यक्रम स्वर्ण जयंती समारोह में सूरत पहुँचकर सम्मिलित होंगे।
Created On :   19 April 2022 7:27 PM IST