- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- सोमवार को हुई झमाझम बारिश, गाज...
सोमवार को हुई झमाझम बारिश, गाज गिरने से तीन लोग झुलसे

By - Bhaskar Hindi |17 Oct 2022 4:50 PM IST
मौसम की मार सोमवार को हुई झमाझम बारिश, गाज गिरने से तीन लोग झुलसे
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान यवतमाल जिले की वणी तहसील के ग्राम चिखलगांव परिसर में खेत में गाज गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वर्धा शहर में तेज बारिश हुई। चंद्रपुर में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे शहर का जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया था। बारिश के कारण फसलें भी प्रभावित हुईं। सोयाबीन की फसल लगातार बारिश के कारण काली पड़ रही है। गोेंदिया में खेतों में काटकर रखी धान की फसल पानी में डूब गई। अमरावती की दर्यापुर तहसील में जोरदार बारिश के कारण सोयाबीन की फसल पानी में डूब गई।
Created On :   17 Oct 2022 10:19 PM IST
Next Story