- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- मोटार पंप का करंट लगने से...
मोटार पंप का करंट लगने से मुख्याध्यापक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, भंडारा। बंद पड़ा मोटार पंप शुरू करते वक़्त पंप के पंखे को स्पर्श करने पर मुख्याध्यापक को करंट लग गया। इसमें मुख्याध्यापक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना पवनी तहसील के आसगांव में शनिवार की सुबह घटित हुई। मृतक मुख्याध्यापक का नाम आसगांव निवासी विजय कृष्णाजी विश्र्वेकर (54) बताया जा रहा है। वह लाखांदुर तहसील के घरतोड़ा ग्राम की जिला परिषद स्कूल में मुख्याध्यापक थे।
मुख्याध्यापक विश्र्वेकर ने शनिवार सुबह घर में नल पर लगा टिल्लू मोटर पंप शुरू किया। लेकिन पंप शुरू नहीं हुआ। ऐसे में मोटर का पंखा गुमाने की कोशिश करते वक़्त मुख्याध्यापक विश्र्वेकर को जोरदार करंट लग गया। जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हुई। जब घटना हुई तो घरके लोग इससे अंजान थे। कुछ समय में घटना का पता चला। मुख्याध्यापक विश्र्वेकर का शरीर करंट से काला पड़ गया था। इस घटना से परिसर में शोक का माहौल बना है। मुख्याध्यापक विश्र्वेकर को भाई, पत्नी, एक बेटा, एक बेटी है।
Created On :   18 Jun 2022 4:46 PM IST