- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अहमदनगर
- /
- दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर,...
दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। शेवगांव - नेवासे रोड पर गुंफा गांव के नजदीक हादसा हुआ। दत्ता मंदिर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक को शेवगांव तथा दूसरे को इलाज के लिए पुणे भेजा दिया गया। यह हादसा शुक्रवार 11 बजे सुबह बजे हुआ। पता चला है कि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शेवगांव नेवासे रोड पर टक्कर हुए हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
लोगों ने घायल चालक को ट्रक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अहमदनगर को भेज दिया गया था। ट्रक का चालक अनिल नाना गायकवाड़ (उम्र 50) गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे शेवगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद देर रात तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं था।
Created On :   12 Feb 2022 7:49 PM IST