- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई...
आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई हरतालिका तीज

डिजिटल डेस्क, बीड। हरतालिका तीज आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंगलवार 30 अगस्त को भारतीय महिलाओं ने हरतालिका तीज मनाया, जो वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने के लिए समर्पित माना जाता है। हरतालिका तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान आती है। इस मौके पर महिलाएं व्रत रखती है और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन हरा और लाल रंग का कपड़ा पहनती हैं, हाथों पर मेंहदी लगा पूरे दिन उपवास करती हैं
जिले के माजलगांव, बीड, आष्टी, पाटोदा, गेवराई, धारूर, वडवणी, सिरसाला, परली, अंबाजोगाई,केज, शिरूर कासार सहित पूरे इलाके में हरतालिका तीज पूर्ण आस्था और श्रद्धा के बीच मनाया गया। महिलाओं ने पवित्र मन एवं विचारों के साथ व्रत रखा। कथा श्रवण से लेकर पूजापाठ का आयोजन हुआ।
हिंदू मान्यता में तीज का बड़ा महत्व माना गया है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है की यह पर्व मां पार्वती को समर्पित है। तीज के दिन गौरी-शंकर की पूजा कर मिट्टी की प्रतिमा की घर-घर पूजा होती है। मां पार्वती को सुहाग का सारा सामान अर्पित किया जाता है। तीन बार आरती होती है।
Created On :   30 Aug 2022 7:10 PM IST