- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पर्यटकों के लिए खुला हाफकिन...
पर्यटकों के लिए खुला हाफकिन संस्थान, कर सकेंगे हेरिटेज वॉक
![Haffkine Institute open for tourists, will be able to do heritage walk Haffkine Institute open for tourists, will be able to do heritage walk](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/11/haffkine-institute-open-for-tourists-will-be-able-to-do-heritage-walk_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र की सबसे पुराने संस्थाओं में से एक मुंबई की हाफकिन संस्थान को पर्यटक अब करीब से देख सकेंगे। रविवार को राज्य के पर्यटन निदेशालय ने हाफकिन संस्थान में हेरिटेज वॉक शुरू किया है। इससे पर्यटकों को महानगर के परेल में स्थित हाफकिन संस्थान की 160 साल पुरानी इमारतों को देखने का मौका मिल सकेगा। मुंबई हाईकोर्ट में शुरू किए गए हेरिटेज वॉक के तर्ज पर ऐतिहासिक हाफकिन संस्थान में यह हेरिटेज वॉक शुरू किया गया है। हाफकिन संस्थान में हेरिटेज वॉक प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगा। पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक एक घंटे का होगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर हेरिटेज वॉक शुरू करने के लिए करार किया गया था। इसके तहत हाफकिन संस्थान में रविवार से हेरिटेज वॉक शुरू किया गया है। जबकि राज्य के पर्यटन निदेशालय के निदेशक डॉ.बी.एन.पाटील ने बताया कि हेरिटेज टूर का एक मात्र उद्देश्य विज्ञान और कला को जोड़ने वाली इमारत का दर्शन कराना है। इस संस्थान में पर्यटक विजेट फोटो गैलरी और बाम्बे गर्वनर के आवास की इमारत को देख सकेंगे। इसके अलावा प्लेग का टीका कैसे विकसित गया था, इसकी एक प्रतिकृति भी देखी जा सकती है। भारत की सबसे पुरानी संस्थाओं में से हाफकिन संस्थान की स्थापना 1899 में हुई थी। इस संस्थान का नाम प्लेग के टीके का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिक डा. वाल्डेमर मोर्दकै हाफकिन के नाम पर रखा गया है। संक्रामक रोगों के विभिन्न पहलुओं के अनुसंधान और परीक्षण के लिए यह संस्थान स्थापित किया गया है। यह संस्थान राज्य के स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्राधिकरण के साथ काम करती है। हाफकिन संस्थान में हेरिटेज वॉक के लिए टूर टिकट वेबसाइट bookmyshow.com पर बुकिंग किया जा सकता है।
Created On :   27 Nov 2022 8:11 PM IST