- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- नाकाबंदी कर चार लाख का गुटखा पकड़ा
नाकाबंदी कर चार लाख का गुटखा पकड़ा

डिजिटल डेस्क, अकोला। महिंद्रा बोलेरो में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा लाया जा रहा है। ऐसी जानकारी विशेष दल प्रमुख विलास पाटील को मिलते ही उन्होंने नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें 4 लाख का गुटखा मिला। दल ने गुटखे, चारपहिया वाहन समेत 12 लाख का माल जब्त कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में गठित विशेष दल प्रमुख अपने सहयोगियों के साथ पुराना शहर पुलिस थाने की सीमा में गस्त लगा रहे थे। इसी बीच उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि बुलढाणा से आ रही बोलेरो पिकअप क्रमांक एमएच 28 बीबी 2782 में गुटखा लाया जा रहा है। ऐसी जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ गंगानगर बिलाल मस्जिद के पास नाकाबंदी लगाई। मुखबीर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में दल को वाहन में राजनिवास व पानमसाला के 15 बोरे मूल्य 4 लाख रूपए के दिखाई दिए। पुलिस ने गुटखा व 8 लाख वाहन समेत 12 लाख रूपए की सामग्री जब्त कर वाहन चालक बुलढाणा के सैलानी परिसर निवासी शेख अजीज शेख रफीक को गिरफ्तार कर लिया। दल की शिकायत पर पुराना शहर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
Created On :   15 Dec 2021 4:47 PM IST