- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की...
करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, महावितरण के खिलाफ आक्रोश

डिजिटल डेस्क, बीड़. करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर की छत पर खेल रहे साक्षी और सार्थक नामक चचेरे भाई बहन को करंट लग गया. जिसके बाद शनिवार रात दोनो का गांववासियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक जिले की माजलगांव तहसील के टालेवाडी गांव में बडे परिवार रहता है। शनिवार को जब साक्षी भारत बडे, उम्र 12 साल और सार्थक अशोक बडे, उम्र 8 साल दोनो भाई-बहन खेलते खेलते घर की छत पर चले गए, तभी बिजली की तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बेहोश होकर नीचे गिरे। तभी आनन-फानन में परिजन दोनो को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।
सोमवार को जायजा लेंगे
महावितरण अधिकारी तेलगांव ने बताया कि शनिवार रात के समय मालूम हुआ, करंट से दो बच्चों की मौत हुई। जिसके बाद सोमवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया जाएगा।
एक माह में दूसरी घटना
टालेवाडी गांव में अधिकांश विद्युत डीपी क्षतिग्रस्त पोल पर लगी हुई हैं। डीपी के पास जमीन से कुछ ही दूरी पर लगे पावर बॉक्स के ढक्कन खुले हैं। परिसर के घरो में बिजली की सप्लाई रहती है। पिछले माह करंट की चपेट में आने से बच्चा तो बाल-बाल बचा, लेकिन उसके हाथ का अंगूठा कट गया था। अब साक्षी ओर सार्थक की मौत हुई। लोगों ने लापरवाही के लिए महावितरण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
Created On :   13 March 2022 7:13 PM IST