- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- पोती की हल्दी रस्म में नाच रही दादी...
पोती की हल्दी रस्म में नाच रही दादी की हार्ट अटैक से मौत

By - Bhaskar Hindi |16 Dec 2022 12:52 PM IST
बखारी क्षेत्र का मामला पोती की हल्दी रस्म में नाच रही दादी की हार्ट अटैक से मौत
डिजिटल डेस्क,सिवनी। अपनी पोती की शादी के समारोह के ठीक 1 दिन पहले हल्दी रस्म में स्टेज पर डांस कर रही दादी की हार्ट अटैक से हुई मौत से मातम पसर गया।मामला सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव में 14 दिसंबर की रात का है। जानकारी के अनुसार कृष्णा साहू की लड़की का विवाह 15 दिसंबर को तय हुआ था। 14 दिसंबर को हल्दी कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस बीच संगीत समारोह भी आयोजित हुआ।
कृष्णा की बुआ भीमगढ़ निवासी सरस्वती साहू भी अपने महिला रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर डांस कर रही थी। तभी सरस्वती को हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ी। उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्टेज पर नृत्य के समय सरस्वती के हार्ट अटैक से गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Created On :   16 Dec 2022 6:21 PM IST
Next Story