- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- बड़ी देवी की भव्य शोभायात्रा, रात...
बड़ी देवी की भव्य शोभायात्रा, रात को होगा विसर्जन

डिजिटल डेस्क, खामगांव. शांति उत्सव दौरान श्री बड़ी देवी के लाखों भक्त दर्शन ले रहे हैं। शहर को यात्रा का रूप आया हैं। गुरूवार, २० अक्तूबर को शांति उत्सव का समापन होगा। आरंभ में बड़ी देवी की आरती कर शोभायात्रा को जगदंबा रास्ते से दोपहर एक बजे से शुरूवात होकर शोभायात्रा मेन रोड, गांधी चौक, अकोला बाजार, जनता बैंक मार्गे से होकर वापिस जगदंबा रोड, भुसावल चौक, बड़ा पुल, सतिफैल, ठक्र मिल, शिवाजी नगर, पत्थर पुल, सरकी लाईन, मेन रोड, फरसी, पुराना सराफा पोस्ट ऑफीस, राणा गेट समीप से पुरवार गल्ली, शिवाजी वेस, सत्यनारायण मंदिर, घाटपुरी मोड, छोटी देवी मंदिर, जगदंबा संस्थान घाटपुरी नदी पर पुल यहां से वापस छोटी देवी मंदिर समीप बाईपास मार्गे मार्गक्रमण करते जनुना तालाब विसर्जन हो रहा है।
अन्नकुटी परिवार एवं शिव नवयुवक मंडल से किया जाएगा महाप्रसाद का वितरण
विजर्सन शोभयात्रा का शिव नवयुक मंडल की ओर से गांधी चौक में पटाखों की आतिशबाजी, रंगोली निकालकर बड़ी देवी का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसी तरह शहर के सभी मंडलों के सदस्यों के लिए एवं भक्तों के लिए शेगांव रोड, लासुरा यहां के अन्नकुटी परिवार एवं शिव नवयुक मंडल की ओर से मेन रोड पर स्थित नवलचंद मिठूलाल ज्वेलर्स समीप भक्तों को मसाला चावल महाप्रसाद का वितरण किया। महाप्रसाद दोपहर ढाई से रात दस बजे तक रहेगा। श्रद्धालुओं से बड़े पैमाने पर उपस्थित रहकर महाप्रसाद का लाभ लेने का आवाहन आयोजकों की ओर से किया गया है।
Created On :   20 Oct 2022 6:13 PM IST