कुंड में स्नान के दौरान महिला के गले से गायब की सोने की चेन

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सोहागपुर थानांतर्गत बाणगंगा कुंड में स्नान के दौरान महिला के गले से सोने की चेन पार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेन पार करने वाली एक महिला ही थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मकर संक्रांति स्नान के लिए शहर की प्रतिष्ठित परिवार की महिला रविवार की सुबह कुंड में स्नान कर रही थीं, उसी दौरान एक महिला ने उनके गले से चेन छीना। उन्होंने उसे पकड़ लिया लेकिन तब तक वह दूसरी महिला को पास कर चुकी थी। भीड़ में दूसरी महिला गायब हो गई। यह बात पुलिस तक पहुंची। सीसीटीवी में देखने के बाद उक्त महिला को हिरासत में लिया गया लेकिन चेन का पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी अनिल पटेल के अनुसार पुलिस पूछताछ कर रही है। वह महिला अपने आपको बाहर का बता रही है। हालांकि फरियादी की ओर से अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Created On :   16 Jan 2023 6:40 PM IST