- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- 16 जनवरी को मनाया जाएगा गहोई दिवस
16 जनवरी को मनाया जाएगा गहोई दिवस

By - Bhaskar Hindi |15 Jan 2022 8:15 AM IST
पवई 16 जनवरी को मनाया जाएगा गहोई दिवस
डिजिटल डेस्क पवई .। गहोई वैश्य समाज द्वारा मनाया जाने वाला गहोई दिवस रविवार 16 जनवरी को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश बेहरे, महेश प्रसाद सेठिया, बद्री प्रसाद सरावगी एवं मुख्य अतिथि बी.एल. गुप्ता, डॉ रमेश चंद्र गुप्ता, सीताराम सरावगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश डेंगरे करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान, विवाह योग्य युवक-युवती परिचय आदि आयोजित होंगे। गहोई वैश्य पंचायत, गहोई महिला मंडल, गहोई नवयुवक मंडल द्वारा नगर एवं क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओ से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
Created On :   15 Jan 2022 1:44 PM IST
Tags
Next Story