- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- घर चलो घर-घर चलो अभियान में शामिल...
घर चलो घर-घर चलो अभियान में शामिल होंगे पूर्व मंत्री मुकेश नायक

By - Bhaskar Hindi |1 Feb 2022 7:26 AM IST
पवई घर चलो घर-घर चलो अभियान में शामिल होंगे पूर्व मंत्री मुकेश नायक
डिजिटल डेस्क पवई .। प्रदेश भर में कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पवई के तत्वाधान में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित होगें। जिसमें घर चलो घर-घर चलो अभियान की लोगों को जानकारी देते हुये सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कल 1 फरवरी को पवई के पूर्व विधायक मुकेश नायक शामिल होंगे जो सुबह 12 बजे पवई विश्राम गृह से करही चौराहा तक पैदल मार्च करते हुये जनता से मिलते हुये लोगों को घर चलो घर-घर चलो अभियान की जानकारी देंगे। उक्ताशय की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माखन पटेल ने दी।
Created On :   1 Feb 2022 12:56 PM IST
Tags
Next Story