- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- फूड पाइजनिंग... बांसा भोजन करने से...
फूड पाइजनिंग... बांसा भोजन करने से दो परिवार के चार बच्चों समेत आठ बीमार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के कामठी में गणेश विसर्जन के दौरान बने भोजन को दूसरे दिन खाने से दो परिवार के चार बच्चों समेत आठ लोग बीमार पड़ गए है। फूड पाइजनिंग की वजह से हालत बिगडऩे पर सभी आठ लोगों को शनिवार दोपहर को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि कामठी निवासी फरकारे परिवार में गणेश प्रतिमा विराजी थी। गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान परिवार और रिश्तेदार कामठी पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान बना भोजन दूसरे दिन शुक्रवार सुबह भी परिवार व सदस्यों ने सेवन किया था। बांसा भोजन खाने से बच्चे व अन्य सदस्य बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त की वजह से हालत खराब होने पर फरकारे और चौधरी परिवार के आठ सदस्यों को शनिवार को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
बांसे भोजन के सेवन से यह बीमार-
मोहखेड़ के कामठी निवासी 32 वर्षीय अरूणा पति गोपाल, 60 वर्षीय उर्मिला पति फागूलाल, 11 वर्षीय भूपेन्द्र पिता अशोक फरकारे, 13 वर्षीय शिवी पिता अशोक फरकारे, 40 वर्षीय संध्या पिता अशोक फरकारे, सारोठ निवासी 35 वर्षीय पुष्पा पति दिनेश चौधरी, 10 वर्षीय गग्गू पिता दिनेश चौधरी और 12 वर्षीय मानू पिता दिनेश चौधरी फूड पाइजनिंग के शिकार हुए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है।
Created On :   10 Sept 2022 10:50 PM IST