252 करोड़ में बिका मुंबई में फ्लैट, 18 हजार वर्ग फुट एरिया का ट्रिपलेक्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई. देश की सबसे मंहगी रियल इस्टेट डील मुंबई में हुई है। मुंबई में एक घर की इतनी महंगी डील हुई है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। महानगर के वालकेश्वर इलाके में यह आलीशान ट्रिपलेक्स फ्लैट की बिक्री 252 करोड़ रुपए में हुई है। यह फ्लैट 18 हजार स्क्वायर फिट का है।
गौरतलब है कि इतनी महंगी कीमत में बिकने वाला यह ट्रिपलेक्स फ्लैट दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर की एक बहुमंजिला इमारत में है। इस डील को अब तक की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है। देश के सबसे महंगे फ्लैट की यह डील देश के जाने-माने उद्योगपति नीरज बजाज और मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) के बीच में हुई है।
पिछले महीने हुई थी एक और महंगी डील
इससे पहले फरवरी में ही मुंबई के वर्ली इलाके में 30 हजार स्क्वायर फीट वाले पेंट हाउस को बिजनेसमैन बीके गोयनका ने 240 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह डील इससे पहले सबसे महंगी डील बताई गई थी। लेकिन बजाज और लोढ़ा ग्रुप के बीच हुए252 करोड़ के सौदे ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
Created On :   15 March 2023 8:53 PM IST