- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- मनेरी की सनमुखा फैक्ट्री में लगी...
मनेरी की सनमुखा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्क, मंडला। मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी की सनमुखा फैक्ट्री में शाम करीब 5 बजे आग लग गई। आग ने फैक्ट्री को चपेट में ले लिया है। यहां एग्रीकल्चर के लिए कीटनाशक बनाये जाते है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल को सूचना दी गई है। आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मंडला जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर औद्योगिक क्षेत्र मनेरी की सनमुखा फैक्ट्री में शाम करीब 5 बजे आग लग गई। यहां फैक्ट्री में धुआ उठता देख आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल को सूचना दी गई है। यहां आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है। यहां फैक्ट्री में कृषि के लिए कीटनाशक बनाया जाता है।
प्रशासन की लापरवाही-
यहां औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में हो रही अग्रि दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन की लापरवाही सामने आती है। फायर सेफ्टी के लिए यहां इंतजाम नही कराये जा रहे है। लगातार घटनाओं के बाद प्रशासन नही चेत रहा है। प्रशासन के द्वारा यहां होने वाली घटनाओं में लापरवाही तय नही की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में एकेबीएन के पास एक फायर बिग्रेड तक नही है। जिससे अग्रि दुर्घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके।
तीन साल में यह पांचवा हादसा -
यहां पिछले तीन साल में यह पांचवा हादसा है।इससे पहले 26 मई 2019 को सनपिट पैक फैक्ट्री प्रा लिमिटेड की यूनिट जलकर खाक हो गई थी, सुबह 4.10 मिनिट पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग के बाद फैक्ट्री में 12 मशीन जलकर खाक हो गई और फाइवर के उपकरण और पेपर जल गये थे, करीब 7 करोड़ का नुकसान इस घटना में हुआ था। इसके बाद भूमिजा स्टील प्लांट मनेरी में 11 फरवरी 2021 की रात को दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां स्कै्रब पिघलाते समय भट्टी में ब्लास्ट होने से चपेट में आये 1 श्रमिक की मौत और 6 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। भूमिजा स्टील प्लांट में फिर 14 सितंबर की शाम के समय भट्टी में काम के दौरान गर्म लोहा छिटक गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए थे। शनिवार यानि 20 नवम्बर को बद्री ग्रीन फैक्ट्री में आग लग गई। वजह फैक्ट्री में टायर पिघलाकर तार निकाला जाता था, अब यह सनमुखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई है।
Created On :   20 May 2022 7:26 PM IST