- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh
- /
- महराजगंज क्षेत्र के आराजी पुरैनिया...
महराजगंज क्षेत्र के आराजी पुरैनिया में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घर के साथ ही लाखों की संपत्ति हुई राख

By - Bhaskar Hindi |1 April 2022 1:19 PM IST
आजमगढ़ महराजगंज क्षेत्र के आराजी पुरैनिया में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घर के साथ ही लाखों की संपत्ति हुई राख
डिजिटल डेस्क, (महराजगंज) आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के आराजी मलहपुरवा ग्राम पंचायत के आराजी पुरैनिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग ने चार लोगों के घरों को अपने चपेट मे ले लिया और देखते देखते घर में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया । बता दें कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के आराजी पुरैनिया में बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:00 बजे के आस पास अम्बिका, बीरबल, संतोष व राजमंगल पुत्रगण फेकू के रिहायसी मंडई में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया और घर मे रखे मोटरसाइकिल, साइकिल सहित लाखों का कीमती समान जलकर खाक हो गया । इस अगलगी में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुर्गियां भी जल गई। स्थानीय लोगो ने अनुसार आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।
Created On :   1 April 2022 6:48 PM IST
Tags
Next Story