मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से वसूला गया जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2022 7:09 AM IST
अजयगढ मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से वसूला गया जुर्माना
डिजिटल डेस्क अजयगढ .। अजयगढ़ स कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं उसकी रोकथाम की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया तथा लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया गया। मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से चार हजार दो सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान में संयुक्त रूप से तहसीलदार एस.डी. प्रजापति, नगर निरीक्षक अरविन्द कुजूर, नगर परिषद से बृजेन्द्र तिवारी, राजकुमार सोनी, प्रिन्स जैन एवं पुलिस बल शामिल रहे। लोगों को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाने की अपील की गई।
Created On :   13 Jan 2022 12:39 PM IST
Tags
Next Story