- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- टीकमगढ़
- /
- टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर भीषण सड़क...
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना दो लोगों की मौके पर मौत

डिजिटल डेस्क टीकमगढ़। टीकमगढ़ _झांसी मार्ग आनंतपुरा के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां दो लोगों की मौके पर मौत होने की खबर है। देहात थाना प्रभारी नासिर फारुकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि एक खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई एवं पीछे से आ रहे एक और वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दो व्यक्तियो की मौके पर ही मौत होने की खबर है। इस दौरान वाहन मुख्य सड़क पर पड़े होने के कारण टीकमगढ़ झांसी हाईवे मार्ग करीब 1 घंटे तक बंद हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची वाहनों में फंसे गंभीर लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया। जबकि दो व्यक्ति अति गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं।
Created On :   3 Dec 2021 11:25 PM IST