- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, गंभीर...
ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, अकोला। ट्रक में रात के समय सो रहे ट्रक चालक पर अज्ञात आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। एमआइडीसी पुलिस थाने में बैदपुरा निवासी मोहम्मद अरफाज मोहम्मद अशपाक ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वे एच पी टांसपोर्ट में बिल बनाने का काम करते हैं। 14 जनवरी की रात काम खत्म कर वे घर पहुंचे थे। रात में रूकने वाले ट्रक चालक भूषण ने फोन कर बताया कि ट्रक चालक कमलेश पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने टामी से सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है वे तत्काल पहुंचे। यह जानकारी मिलते ही वे दुपहिया वाहन से ट्रांसपोर्ट की ओर जा रहे थे कि कमलेश ने फोन कर बताया कि वे सर्वोपचार अस्पताल पहुंचे जिससे वे अस्पताल गए। जहां पर डाक्टर घायल पर उपचार कर रहे थे डाक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल नागपुर लेकर जाए। इसी बीच कमलेश के परिजन पहुंच गए तथा उसे लेकर नागपुर की ओर रवाना हो गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण के मार्गदर्शन में दल घटना की जांच कर रहे हैं।
Created On :   17 Jan 2022 2:45 PM IST