- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- अघोषित लोडशेडिंग के विरोध में...
अघोषित लोडशेडिंग के विरोध में किसानों का आंदोलन

डिजिटल डेस्क, भंडारा। परिसर के किसानों को कृषि पंप के लिए 4 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार, 15 अप्रैल को सिहोरा स्थित महावितरण कार्यालय के द्वार पर जिला परिषद सदस्य रमेश पारधी के नेतृत्व में चार घंटे तक ठिया आंदोलन किया। इस आंदोलन में किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। लिखित आश्वासन दिए जाने के उपरांत ही आंदोलन को खत्म किया गया। सिहोरा परिसर के किसानों को कृषि पंप के लिए नियोजित किए गए समय में 8 घंटे थ्री फेज की बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति में कटौती कर केवल 4 घंटे थ्री फेज की बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसमें 10 से 12 मर्तबा ब्रेक डाउन किए जाने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर है। खेतभूमि में दरारें दिखाई दे रही है। रात्रि के समय थ्री फेज की बिजली आपूर्ति किए जाने से किसानों में वन्यजीवों के हमले का भय बना रहता है। थ्री फेज बिजली आपूर्ति में लोडशेडिंग के कारण किसानों को खेतों में रहना पड़ रहा है। 8 घंटे की बिजली आपूर्ति भी किसानों के लिए कम होने के पश्चात भी और कोई विकल्प नहीं होने के कारण किसानों को इतनी ही बिजली में समाधान व्यक्त करना पड़ रहा है। जिसमें भी महावितरण कंपनी द्वारा 4 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। धान फसल को पानी की
Created On :   16 April 2022 4:52 PM IST