- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- मनौतीपुरा में पदस्थ सहायक शिक्षक को...
मनौतीपुरा में पदस्थ सहायक शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2022 10:11 AM IST
पवई मनौतीपुरा में पदस्थ सहायक शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
डिजिटल डेस्क, पवई .। बुधवार को पवई विकासखंड अंतर्गत पड़रिया कला की मनौतीपुरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक लल्ला प्रसाद गौतम को उनका सेवाकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान संकुल प्राचार्य सुखदीन चौधरी ने साल व श्रीफल से उनका सम्मान किया। उनके द्वारा श्री गौतम के स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर बीआरसीसी रामभुवन बागरी, विकासखंड अकादमिक समन्वयक रघुवीर तिवारी, निसार खान प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पड़रिया के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Created On :   2 Sept 2022 3:40 PM IST
Tags
Next Story